मेथी या अदरक: वेट लॉस के लिए कौन-सा पानी बेस्ट है? जानें


By Farhan Khan10, Dec 2024 01:07 PMjagran.com

मेथी का पानी

मेथी का पानी प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-डी, आयरन, एंटी इंफ्लेमेटरी, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।  

अदरक का पानी

वहीं अदरक के पानी में विटामिन-सी, मैग्नीशियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, खनिज और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं।

वेट लॉस के लिए मेथी या अदरक का पानी?

आज हम आपको बताएंगे कि वेट लॉस के लिए मेथी का पानी पिएं या अदरक का पानी? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

जिंजरोल और शोगोल नामक यौगिक

अदरक के पानी में जिंजरोल और शोगोल नामक यौगिक होते हैं, जिसका सेवन करने से पूरे दिन में अधिक कैलोरी बर्न होती है।

होगा वेट लॉस

इसके चलते धीरे-धीरे आपका वेट लॉस होने लगता है। हफ्ते से दस दिनों के अंदर-अंदर आपको फर्क नजर आने लगेगा।  

गैलेक्टोमेन्नन नामक घुलनशील फाइबर

मेथी के पानी में गैलेक्टोमेन्नन नामक एक घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में जमी चर्बी को घटाता है और आपका वेट लॉस भी होने लगता है।  

आवश्यकतानुसार अदरक और मेथी का पानी पिएं

अदरक और मेथी का पानी दोनों ही वजन खासकर बेली फैट को कम करने में लाभकारी हैं। ऐसे में आप अपनी आवश्यकतानुसार चयन कर सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com