सेहत के लिए अंडा ज्यादा बेहतर होता है या दूध? यह एक ऐसा सवाल है, जिस पर लंबे समय से बहस होती रही है।
अंडा और दूध दोनों को काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों ही चीजों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जिनसे शरीर को फायदा होता है।
अंडा और दूध को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। जो लोग मसल्स की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं, उन्हें इन दोनों चीजों के सेवन करने की सलाह दी जाती है।
ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताएंगे कि सेहतमंद रहने के लिए अंडा खाना चाहिए या दूध पीना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
एक उबले हुए अंडे में करीब 6.3 ग्राम प्रोटीन, 77 कैलोरी, 5.3 ग्राम टोटल फैट, 212 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल, 0.6 ग्राम कार्ब्स और 25 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
इसके अलावा इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है, लेकिन यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर कम असर करता है और हार्ट डिजीज को जोखिम नहीं बढ़ाता है।
एक कप में करीब 250 ग्राम दूध होता है। इसमें 8.14 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन, 152 कैलोरी, 12 ग्राम कार्ब्स, 12 ग्राम शुगर, 8 ग्राम फैट और 250 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
दूध में 88 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कुछ मात्रा में व्हे प्रोटीन भी पाया जाता है।
ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आप दूध या अंडा दोनों में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं। दोनों ही सेहत के लिए काफी बेहतर माने जाते हैं।