International Yoga Day 2025: योग करने के बाद जरूर खाएं ये 4 चीजें


By Farhan Khan20, Jun 2025 12:30 PMjagran.com

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिवस इसलिए मनाया जाता है, ताकि आपको योग के बारे में जागरूक किया जा सकें। यह हमारे तन और मन दोनों को हेल्दी रखता है।

योग करने के बाद खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपको योग करने के बाद जरूर खानी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

प्रोटीन रिच फूड्स

योग करने के बाद आपको डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स शामिल करने चाहिए। इसके लिए आप उबले अंडे, दही, पनीर और दाल का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी मसल्स मजबूत हो सकती है।

शकरकंद का सेवन करें

योग करने के बाद हम पूरी तरह से थक जाते हैं। इस दौरान हम एनर्जेटिक चीजें ढूंढते हैं। ऐसे में आप शकरकंद या दलिया खा सकते हैं। इससे आपको एनर्जी मिल सकती है।

हरी सब्जियां होती है बेस्ट

हरी सब्जियां सेहत के हर एतबार से बेहतर मानी जाती है। जो लोग योग करने के बाद हरी सब्जियां खाते हैं, तो इससे शरीर डिटॉक्सिफाई होता है।

नारियल पानी पिएं

योग करने के बाद अक्सर पानी पीने की सलाह दी जाती है। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। इसके लिए आप छाछ और नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं।

मसालेदार खाना खाने से बचें

योग करने के बाद गलती से भी आपको उन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो आपके लिए हानिकारक हो। आपको बहुत ज्यादा मीठा, प्रोसेस्ड फूड्स या ऑयली खाना खाने से बचना चाहिए।

खाने की टाइमिंग का ध्यान रखें

जब भी आप योग करने से पहले या उसके बाद कुछ खाएं, तो इसकी टाइमिंग का खास ख्याल रखें। योग और खाना खाने के बीच में लगभग 45 मिनट का गैप होना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com