गर्मियों के मौसम में पसीने की बदबू एक आम समस्या होती है, जो कई लोगों को काफी ज्यादा परेशान करती है। अगर आप भी इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं, तो जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलु नुस्खें।
बेकिंग सोडा एक नेचुरल डिओडोरेंट का काम करता है। आप इसे पानी में मिलाकर पेस्ट को बनाएं और अंडरआर्म्स पर करीब 10-15 मिनट तक लगाकर साफ कर लें।
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। आप नारियल के तेल को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर अपने अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं।
पसीने की बदबू को दूर करने के लिए आप नींबू के रस को पानी में मिलाकर लगा सकते है। यह बदबू से आपको छुटकारा दिलाने में मदद करेगी।
क्या आप जानते हैं फिटकरी को पानी में मिलाकर नहाने से भी पसीने की बदबू दूर होती है। यह आपको फ्रेश और खूशबूदार फिल करवाने में मदद करेगी।
पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए आप कपूर और नारियल तेल का आपस में मिलाकर शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी लाभ पहुचेगा।
टी ट्री ऑयल में एंटी-सेप्टिक के गुण पाए जाते हैं। आप इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर अपने शरीर पर लगा सकते हैं। यह पसीनों की बदबू में कमी लाएगा।
गुलाब जल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं। अगर आप भरी गर्मियों में पसीने की बदबू से परेशान हो चुके है, तो आप इस पेस्ट को नहाने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके पसीने की बदबू से राहत पा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik