होली से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है।
इस बार होलाष्टक की शुरुआत 17 मार्च से हो रही है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक काम वर्जित माना जाता है।
इस समय शुभ काम का बुरा फल मिलता है। आइए जानते हैं कि होलाष्टक के आठ दिनों में कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए।
होलाष्टक शुरू होने के बाद शादी विवाह,मुंडन और उपनयन संस्कार कतई नहीं करना चाहिए।
इस दौरान नए घर में गृह प्रवेश भी नहीं करना चाहिए। अगर आपने गृह प्रवेश की तैयारी की है तो उसे आज ही रद्द कर दें।
इस समय में नया वाहन जैसे कार, मोटरसाइकिल इन चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए. इससे हमेशा एक्सीडेंट की सम्भावना बनी रहती है।
अगर आप किसी घर,फ्लैट या जमीन के रजिस्ट्री का मन बना रहे हैं तो होलाष्टक के आठ दिनों में उसकी रजिस्ट्री से बचना चाहिए।
इसके अलावा आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, जैसे नया ऑफिस खोलना,नई दुकान खोलना तो उसे भी आठ दिनों के लिए टाल देना चाहिए।
ऐसे में होलाष्टक के दौरान ये काम भूलकर भी करें। अगर आप फिर भी ये काम करते हैं तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।