होली एक ऐसा पर्व है जिसे उत्साह और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसे ज्योतिष में बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है।
होलिका दहन के समय किए जाने वाले उपाय बहुत ही सरल और कारगर साबित होते हैं. कई घरों में आज भी उन उपायों को आसानी से किया जा रहा है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिससे आपका जीवन सफल हो जाएगा। आइए जानें।
होलिका दहन वाले दिन सुबह नहाने से पूर्व पूरे शरीर में उबटन लगाए। शरीर रगड़ते समय जो भी मैल निकला हो उसे किसी कागज में रख ले और होलिका दहन में उसे डाल दें।
ऐसा करने से आलस में कमी के साथ मन में आ रही नकारात्मकता भी जल्दी दूर हो जाएगी।
परिवार में यदि किसी सदस्य को जल्दी-जल्दी नजर लगने जैसी समस्या है, तो यह उपाय जल्दी नजर दोष से बचाएगा।
होलिका दहन वाली रात में अमुक व्यक्ति के लंबाई के बराबर काला धागा नापकर उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतारना है।
उपाय करते समय एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है कि धागे को सिर के ऊपर छः बार सीधा और एक बार उल्टा घूमाना है, उसके बाद उस धागे को किसी भी होलिका दहन में डाल दें।
होलिका दहन पर ये उपाय जरूर करें। इससे आपके घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com