भांग वाली ठंडाई पीने से पहले ध्यान रखें ये बातें, रहेंगे सेहतमंद


By Farhan Khan11, Mar 2025 06:00 AMjagran.com

होली का त्योहार

हिंदू धर्म में होली मुख्य त्योहारों में से एक है, जो कि रंगों वाला त्योहार है। यह पर्व पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 14 मार्च को होली मनाई जाएगी।  

होली वाले दिन क्या करते हैं?  

होली वाले दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गुजिया खाते हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ लोग भांग वाली ठंडाई भी पीते हैं।    

भांग वाली ठंडाई पीने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आज हम आपको बताएंगे कि होली वाले दिन भांग वाली ठंडाई पीने से पहले किन बातों का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

हैप्पी हार्मोन का घटना या बढ़ना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भांग वाली ठंडाई का सेवन करने के बाद हैप्पी हार्मोन घटने या बढ़ने लगते हैं। इसके चलते व्यक्ति या तो हंसने लगता है या रोने लगता है।

आ सकती है नींद

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि भांग वाली ठंडाई का सेवन करने से आपकी सुस्ती आ सकती है और सुस्ती आने से आपको किसी भी समय नींद आ सकती है।

बढ़ाता है भूख

भांग वाली ठंडाई के बारे में कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति इसका सेवन करते है, तो ऐसे में उस व्यक्ति की भूख बढ़ जाती है।

पेट खराब होने का खतरा

भूख बढ़ने से वह लगातार खाना खाने लगता है, जिससे उसका पेट खराब होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आपको सोच-समझकर इसका सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com