गधे से सीखें ये बातें, जीवन हो जाएगा सफल


By Farhan Khan02, Mar 2025 09:00 AMjagran.com

चाणक्य नीति क्या है?

चाणक्य नीति को ज्ञान का भंडार कहा जाता है। जिसमें आचार्य चाणक्य ने सफलता प्राप्त करने के लिए कई रहस्यों को बताया है।

चाणक्य नीति से संवर रहा जीवन

चाणक्य नीति के माध्यम से वर्तमान समय में लाखों युवा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और अपना भविष्य संवार रहे हैं।

गधे से सीखें ये बातें  

आज हम आपको चाणक्य के जरिए गधे से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिन्हें फॉलों करने से व्यक्ति का जीवन सफल हो सकता है। आइए इन बातों के बारे में जानें।

एक समान ऊर्जा से कार्य करें

जिस तरह एक गधा सर्दी या गर्मी को न देखे अपना कार्य एक एक समान ऊर्जा से करता है। ठीक उसी प्रकार एक व्यक्ति को सभी परिस्थितियों में एक समान और सकारात्मक रहना चाहिए।

हर समय रहना चाहिए संतुष्ट

जिस तरह गधा हर समय संतुष्ट रहता है, ठीक उसी तरह व्यक्ति को जितना उसके पास साधन है उतने में ही संतुष्ट रहना चाहिए।

आलस्य नहीं करना चाहिए

जिस तरह गधा पूरा दिन काम करने के बावजूद भी बोझ उठाता है। ठीक उसी तरह व्यक्ति को भी किसी कार्य में आलस्य न करते हुए अपने कार्य को लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए।

कुछ नया करते रहना चाहिए

इसके साथ ही व्यक्ति को हर समय कुछ नया करने का प्रयत्न करते रहना चाहिए। ताकि उसे किसी प्रकार की निराशा का सामना न करना पड़ें।  

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com