आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और बढ़ते वर्कलोड की वजह से तनाव की समस्या होती है और लगातार तनाव में रहने से डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।
कई बार बढ़ते वर्कलोड और नेगेटिविटी के होने से अधिकतर लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे जो डिप्रेशन का कारण माने जाते हैं।
कुछ लोग हर काम को परफेक्शन के साथ करना चाहते हैं और छोटी सी गलती होने पर भी परेशान होने लगते हैं। यह स्थिति कई बार डिप्रेशन का कारण बनती है।
कई बार लोगों के मन में स्ट्रगल चल रहा होता है, जिसकी वजह से वो हर काम को परफेक्टली करने की कोशिश करते हैं। इससे हाई फंक्शनिंग ड्रिपेशन होता है।
बहुत से लोग बिल्कुल शांत रहना चाहते हैं और किसी से बात करना पसंद नहीं करते, यह भी डिप्रेशन का एक लक्षण है।
कुछ लोग अपनी भावनाओं को मन में दबाकर रखते हैं और किसी से कोई बात शेयर नहीं करते हैं, यह डिप्रेशन का एक प्रमुख कारण बनता है।
कई बार लोग खुद को इतना व्यस्त रखते हैं कि अपने बारे में सोच ही नहीं पाते, अपने बारे में सोचने पर घबराहट होने लगती है, यह भी डिप्रेशन का ही एक कारण है।
जो लोग हर समय दूसरों के बारे में ज्यादा सोचते हैं और अपने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते, ऐसे लोग डिप्रेशन के शिकार होते हैं।
लोगों में आजकल डिप्रेशन तेजी से बढ़ रहा है, डिप्रेशन के कुछ लक्षणों के बारे में बात करेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com