फरवरी और मार्च के महीने में बेर आते हैं, बेर शिव को बेहद प्रिय होते हैं। महाशिवरात्रि के दिन बेर शिव जी को अर्पित किए जाते हैं।
बेर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, यह औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और इसमें पाए जाने वाले तत्व जैसे- कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, विटामिन-सी पाए जाते हैं।
बेर के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, इसमें पाए जाने वाले तत्व पेट के लिए लाभकारी होते हैं। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
बेर में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन संबंधी बीमारियों से बचाव करते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं और पूरा दिन भरपूर एनर्जी के साथ काम कर सकते हैं।
बेर का सेवन वेट लॉस में भी मददगार होता है, इसके सेवन से मीठा खाने की क्रेविंग कम होती है और ओवरईटिंग से बचते हैं, जो वजन कम करने में मदद मिलती है।
बेर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे स्किन ग्लो करती है और पिग्मेंटेशन की समस्या दूर होती है।
बेर के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, एनीमिया के शिकार लोगों को भी बेर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
जिन लोगों को सही से नींद नहीं आती है, उनको बेर खाने की सलाह दी जाती है। बेर में पाए जाने वाले तत्व अच्छी नींद में सहायक होते हैं।
बेर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com