आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या परेशान है। ऐसे में वेट लॉस के लिए अलग-अलग तरह की डाइट फॉलो की जाती है।
इन डाइट में क्रैश डाइट भी शामिल है, जो इन दिनों काफी पॉपुलर हो रही है। इस डाइट में कैलोरी और पोषण में कई तरह के बदलाव किए जाते हैं। जिससे वजन को कम करना आसान हो जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप क्रैश डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो इससे सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जब आप क्रैश डाइट फॉलो करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी वीक हो सकती है क्योंकि इसमें इम्यूनिटी को मजबूत करने वाले फूड्स गायब होते हैं और ऐसे में बार-बार बीमार हो सकते हैं।
क्रैश डाइट फॉलो करने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इसमें पानी की मात्रा बेहद कम होती है और शरीर में पानी की कमी होने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शरीर में कैलोरी का सेवन कम करने से व्यक्ति को थकान महसूस हो सकती है और थकान होने से आपकी एनर्जी काफी लो हो सकती है। इससे आपका काम में मन नहीं लगता।
जब आप लंबे समय तक क्रैश डाइट लेते हैं, तो इससे काफी कम मात्रा में कैलोरी इनटेक कर पाते हैं। इसके चलते आपका पाचन बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।
जो लोग क्रैश डाइट को फॉलो करने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और हड्डियां कमजोर होने से आपकी शरीर पूरी तरह से जर्जर हो सकता है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com