कछुए की अंगूठी को धारण करने के कुछ नियम बताए गए है। इस अंगूठी को पूरी विधि से धारण करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
कछुए की अंगूठी धारण करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी व्यक्ति को झेलना पड़ता है।
कछुए की अंगूठी मकर राशि और वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलकारी होती है। इन दोनों ही राशियों के जातकों को पूरी विधि से धारण करना चाहिए।
चांदी से बनी कछुए की अंगूठी ही पहननी चाहिए। किसी और धातु से बनी कछुए की अंगूठी को पहनने से लाभ नहीं होता है।
कछुए की अंगूठी को धारण करने से धन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। शुक्रवार के दिन कछुए की अंगूठी को पहनना अति शुभ माना जाता है।
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में आपको धन संबंधी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कछुए की अंगूठी को सीधे हाथ में धारण करना चाहिए। इसे आप सीधे हाथ की बीच वाली उंगली में पहन सकते हैं।
कछुए की अंगूठी को हमेशा उस तरह से पहनना चाहिए कि उसका मुंह आपकी तरफ हो। इससे आपको लाभ होगा।
कछुए की अंगूठी से ये नियम को जरूर जानें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com