लड्डू गोपाल के वस्त्र से जुड़े नियम जानें


By Farhan Khan06, Sep 2024 05:11 PMjagran.com

देवी-देवताओं की पूजा

अर्चना हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। सभी देवी देवताओं की पूजा के लिए अलग-अलग विधि-विधान होते हैं।

लड्डू गोपाल

भगवान श्रीकृष्ण के बहुत सारे भक्त उनके बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करते हैं और घर में लड्डू गोपाल की सेवा करते हैं।

लड्डू गोपाल के वस्त्रों से जुड़े नियम

लड्डू गोपाल की पूजा, भोग से लेकर उनके वस्त्र और आभूषण को लेकर कई नियम हैं। आज हम आपको लड्डू गोपाल के वस्त्रों से जुड़े नियम के बारे में बताएंगे।

फटे वस्त्र न पहनाएं

लड्डू गोपाल को भूलकर भी बहुत पुराने और फटे वस्त्र न पहनाएं। ऐसे वस्त्रों को खंडित माना जाता है।

इस तरह के वस्त्र वर्जित

भगवान के लिए इस तरह के वस्त्रों को वर्जित माना जाता है। जब तक वस्त्र नए हों और उनकी चमक बरकरार रहती हैं।

धार्मिक विधि से निपटान

लड्डू गोपाल पुराने वस्त्र भी भगवान के धारण किए वस्त्र होते हैं इसलिए उनका धार्मिक विधि से निपटान करना चाहिए।

कपड़े रद्दी में न डालें

लड्डू गोपाल के पुराने या कटे-फटे वस्त्रों को भूलकर भी रद्दी में नहीं डालना चाहिए।

वस्त्र दान करें

इसके अलावा न ही इधर-उधर फेंकना चाहिए। उन्हें दान किया जा सकता है। इससे आपको लड्डु गोपाल का आशीर्वाद मिलेगा।

आपको लड्डु गोपाल के वस्त्र से जुड़े इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com