ज्योतिष शास्त्र में अमीर बनने के उपाय बताए गए है। इन उपायों में आटा गूंथने से जुड़े उपाय भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप आटा गूंथते समय इन 2 चीजों को मिलाते हैं, तो आपके जीवन में कभी पैसों की समस्या नहीं होगी।
रोटी बनाने के लिए आटा गूंथते समय रोजाना उसमें थोड़ा सी घी और कुछ दाने शक्कर के जरूर मिलाएं।
घी और शक्कर का संबंध शुक्र ग्रह से है। शुक्र ग्रह धन-विलासिता, ऐश्वर्य के कारक हैं। शुक्र ग्रह शुभ हो, तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।
हालांकि यह ध्यान रहे कि रोजाना पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को दें। इससे सारे ग्रह दोष दूर होंगे और देवी-देवताओं की कृपा होगी।
अगर आप सोमवार के दिन आटे में घी और शक्कर मिलाते हैं, तो परिवार के सदस्यों के बीच शांति बनी रहेगी।
बुधवार के दिन आटे में घी और शक्कर मिलाकर गूंथने से परिवार के सदस्यों का बुध ग्रह मजबूत होता है।
शनिवार के दिन आटे में थोड़ा-सा घी और शक्कर मिलाने से घर में बरकत होने लगती है। गृह क्लेश भी मिट जाता है।
आप भी आटा गूंथते समय उसमें घी और शक्कर जरूर मिलाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com