Malaika Arora की पसंदीदा डिश पनीर ठेचा घर पर कैसे बनाएं?


By Akshara Verma07, Jun 2025 09:00 PMjagran.com

पनीर ठेचा कैसे बनाएं?

महाराष्ट्र की फेमस डिश पनीर ठेचा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Malaika Arora की भी पसंदीदा डिशों में से एक है। आइए जानते हैं कि इसे हम घर पर कैसे बना सकते हैं।

पनीर ठेचा बनाने की सामग्री

इसे बनाने के लिए आप 6-7 हरी मिर्च, 10 लहसुन की कलियां, स्वाद के अनुसार नमक, धनिया पत्ती, नींबू, मूंगफली, पनीर और तेल लीजिए।

स्टेप 1

पनीर ठेचा बनाने के लिए सबसे पहले मंडी आंच पर पैन को रखें। फिर, इसमें हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली को डालकर अच्छे से भूनें।

स्टेप 2

इसके स्वाद को दोगुना करने के लिए आप इसे धीरे धीरे चलाए। साथ ही, इसे तब तक चलाएं, जब तक इसमें खुशबू ना आने लगे।

स्टेप 3

जब सभी चीजें अच्छे से भूल जाएं, तब इसमें बारीक कटा हुआ धनिया डालें। फिर, सभी को ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 4

जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए, तब इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से पीसे और मोटा पेस्ट बना लें।

स्टेप 5

उसके बाद पेस्ट में नमक, मसाले और नींबू डालकर अपने टेस्ट के अनुसार बना लें।

स्टेप 6

अब दूसरे पैन को लीजिए और छोटे छोटे पनीर के टुकड़े डालें। फिर, उन्हें अच्छे से कुरकुरा होने दें। फिर, कुरकुरे पनीर में तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 7

अब आपकी डिश तैयार है। इसमें आप धनिया डालकर अच्छे से सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा की इस डिश को आप हमारे बताए गए इन स्टेप्स से बना सकते हैं। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram