मखाने से बनने वाली 7 डिशेज


By Akshara Verma08, Jun 2025 02:00 PMjagran.com

मखाने से बनी 7 डिशेज

मखाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लोगों को सादे मखाने खाना भी काफी पसंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। आइए जानते है मखाने से क्या-क्या बनाया जा सकता है।

मखाना नमकीन

आप स्नैक्स के रूप में मखाना नमकीन खा सकते है। इन्हें तेल में तलकर बनाया जाता है। साथ ही, अलग-अलग मसालों का भी उपयोग किया जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं।

मखाने की सब्जी

काफी घरो में मखाने की सब्जी बनाई जाती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। साथ ही, लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं। इस के टेस्ट को दोगुना करने के लिए सब्जी में टमाटर, प्याज, और धनिया का उपयोग किया जाता है।

मखाना पुलाव

आप पुलाव में भी मखाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश होती है। टेस्ट को और लाजवाब बनाने के लिए आप इसमें मटन भी डाल सकते हैं।

मखाने की खीर

मखाने की खीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डेसर्ट है, जो मखाने को दूध और चीनी के साथ पकाकर बनाया जाता है। इसमें इलायची और केसर का उपयोग भी किया जा सकता है।

मखाना चाट

मखाने की चाट एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में से एक है। जिसमें कई तरह के मसालों और चटनियों को मिलाया जाता है। साथ ही, आप इसमें प्याज, टमाटर, और धनिया का भी डाल सकते हैं।

मखाना कढ़ी

मखाने की कढ़ी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश है, जो मखाने को दही और विभिन्न मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है। इसमें सब्जियों का उपयोग भी किया जा सकता है।

मखाने के लड्डू

मखाने के लड्डू एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डेसर्ट है, जो मखाने को गुड़ और घी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसमें इलायची और केसर का उपयोग भी किया जा सकता है।

आप मखानों से इन टेस्टी चीजों को बना सकते हैं। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik and Jagran