उम्र के साथ बालों का सफेद होना या कमजोर होना एक आम बात है।
आपने ऐसे भी कई लोगों को देखा होगा, जिनके बाल कम उम्र में ही सफेद होना शुरू हो जाते हैं।
कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे क्या वजहें हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वक्त से पहले बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आनुवंशिकता से लेकर पर्यावरण तक कई कारण हैं।
पुरुषों, महिलाओं में वक्त से पहले बालों के सफेद होने के पीछे हेरेडिटरी भी एक अहम कारण हो सकता है।
अगर आपके परिवार में सभी के बाल जल्दी सफेद हुए हैं, तो आपके साथ भी ऐसा होने की संभावना ज्यादा है।
अगर फोमेलानिन और यूमेलानिन का उम्र के साथ इनका उत्पादन कम होने लगता है और बाल ग्रे या सफेद होना शुरू हो जाते हैं।
अगर आप किसी तरह के तनाव से गुजर रहे हैं, तो इसका असर मानसिक, शारीरिक के साथ आपके बालों पर भी असर करता है।
विटामिन-बी12 एक जरूरी और महत्वपूर्ण विटामिन है, जो आपके बालों को पोषण प्रदान करता है। इसकी कमी से बाल सफेद हो सकते हैं।