फोन कैसे पकड़ते हैं यह व्यक्तित्व के बारे में कुछ कहता है?


By Farhan Khan27, Jul 2024 05:19 PMjagran.com

फोन पकड़ने के तरीके से जानें अपनी पर्सनैलिटी  

एक नयी स्टडी के मुताबिक, आप जिस तरह से फोन पकड़ते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। आइए इसके बारे में जानें।  

आत्मविश्वास से परिपूर्ण

अगर आप अपने फोन को एक हाथ से पकड़ते हैं और उसी हाथ के अंगूठे का इस्तेमाल करते हैं, तो आप में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा हैं।

नए अवसरों की तलाश

आप जीवन की चुनौतियों को आसानी से स्वीकार करते हैं। हमेशा नए अवसरों की तलाश में रहते हैं। आप कभी-कभी जल्दबाजी में फैसले ले सकते हैं।

रहते हैं सतर्क

जो लोग अपने फोन को दोनों हाथों से पकड़ते हैं और एक अंगूठे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोग बेहद सावधान रहते हैं।

भावनाओं की कद्र करना

ये लोग दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझते हैं। खतरा मोल लेने से बचते हैं। फैसले भी सोच-समझ कर लेते हैं।

ऊर्जावान और प्रतिस्पर्धी  

अगर आप अपने फोन पकड़ते वक्त दोनों हाथ और अपने दोनों अंगूठों का इस्तेमाल करते हैं, तो आप ऊर्जावान और प्रतिस्पर्धी व्यक्ति हैं।

लोगों के बीच लोकप्रिय

आप सोचने में वक्त नहीं लगाते और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आप लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं।

बुद्धिमान व्यक्ति

अगर आप अपने फोन को एक हाथ से पकड़ते हैं और दूसरे हाथ की तर्जनी का इस्तेमाल करते हैं, तो आप बेहद बुद्धिमान व्यक्ति है।

आप भी इन बातों के जरिए अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com