मंकीपॉक्स से जुड़े इन मिथकों के बारे में जानें


By Farhan Khan11, Sep 2024 02:30 PMjagran.com

मंकीपॉक्स बीमारी

मंकीपॉक्स एमपॉक्स वायरस की वजह से होता है। यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति या उसके इस्तेमाल की हुई चीजों को छूने से फैल सकता है।

मंकीपॉक्स से जुड़े मामले

भारत में कुछ जगहों पर मंकीपॉक्स से जुड़े मामले देखने को मिले हैं। ऐसे में इस बीमारी से बचना बेहद आवश्यक है।

मंकीपॉक्स से जुड़े मिथक

आज हम आपको मंकीपॉक्स से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। आइए इन मिथकों के बारे में जानें।

मंकीपॉक्स और स्मॉलपॉक्स सेम है?

ये दोनों ही बीमारियां हैं, जो एक-दूसरे से अलग हैं। दोनों अलग-अलग वायरस की वजह से होती हैं।

हवा से फैलता है मंकीपॉक्स?

मंकीपॉक्स हवा के जरिए नहीं फैलता बल्कि किसी बीमार व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। ऐसे में मंकीपॉक्स से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें।

कुछ ही लोगों तक सीमित है एमपॉक्स?

एमपॉक्स बीमारी दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले व्यक्ति को हो सकती है। हाल ही में कुछ खास समुदायों में इस बीमारी के मामले ज्यादा देखे गए हैं।

मंकीपॉक्स का कारगर इलाज है?

फिलहाल एमपॉक्स के लिए कोई खास एंटी-वायरल दवा नहीं है। इससे बचने के केवल और केवल नेचुरल उपाय किए जा सकते हैं।

आसानी हो सकता है मंकीपॉक्स?

मंकीपॉक्स उतना आसानी से नहीं फैलता। यह बीमारी किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर के बहुत करीब जाने से फैलती है।

मंकीपॉक्स से जुड़े इन मिथकों के बारे में आपको पता होना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com