हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही उनके लिए व्रत भी रखा जाता है।
व्रत धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि व्रत रखने से शरीर में क्या बदलाव होने लगते हैं?
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए व्रत रखना एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि व्रत रखने से इंसान का पाचन एकदम बढ़िया रहता है क्योंकि इस दौरान हेल्दी चीजों का सेवन किया जाता है।
आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपानी की वजह से इन दिनों लोग ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत के लिए आपको व्रत रखना चाहिए।
अगर आप अपने दिमाग को शांत और स्थिर रखना चाहते हैं, तो आपको हफ्ते में एक बार व्रत जरूर रखना चाहिए। आपका स्ट्रेस गायब हो जाएगा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, व्रत रखने के दौरान वजन कंट्रोल में रहता है क्योंकि व्रत में लाइट और कम कैलोरी वाली चीजें शामिल होती है।
व्रत रखने से शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में दी गई सलाह और सुझाव सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com