आमतौर पर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए होंठों पर लिपस्टिक लगाती हैं। हर महिला के पर्स में यह चीज आसानी से मिल जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर महिलाएं रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं, तो इससे उनके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है? आइए, इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लिपस्टिक में पॉलीफ्लूरोकाइल नामक खतरनाक केमिकल पाया जाता है। यह केमिकल कार्बन और फ्लोरीन से मिलकर बनता है।
पॉलीफ्लूरोकाइल नामक केमिकल का सबसे अधिक उपयोग कॉस्मेटिक और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में किया जाता है। यह केमिकल आसानी से टूटता नहीं है और लंबे समय तक शरीर में बना रह सकता है।
लिपस्टिक में निहित यह केमिकल्स पेट में पहुंचकर डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण पेट में दर्द, क्रैम्प्स और अल्सर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
अगर आप अपने पेट के पाचन में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं चाहते, तो रोजाना लिपस्टिक लगाने से बचें। यही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा।
रोगों से मुक्त रहने के लिए आपको ऑर्गेनिक और हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए। ये लिपस्टिक होंठों की सेहत के लिए भी बेहतर मानी जाती हैं।
पेट संबंधी परेशानियों से राहत के लिए रोजाना लिपस्टिक न लगाएं। इस लेख में दी गई सलाह और सुझाव सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com