कब मनाई जाएगी होली, जानें शुभ मुहूर्त


By Farhan Khan01, Mar 2024 10:06 PMjagran.com

होली का त्योहार

हिंदू धर्म में हर साल होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। रंगों का यह त्योहार हर साल फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

जानें होली का शुभ मुहूर्त

ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार, होली की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि

फाल्गुन माह की पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरू होगी, जो 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे खत्म होगी। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को किया जाएगा।

शुभ मुहूर्त

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:13 बजे से 12:27 बजे तक है। यानी होलिका दहन के लिए कुल समय 1 घंटा 14 मिनट तक का होगा।

उदया तिथि

उदया तिथि के अनुसार, होलिका दहन 24 मार्च को होगा और धुलेंडी 25 मार्च को खेली जाएगी।

होलिका की पूजा

होलिका की पूजा के लिए गोबर से होलिका और प्रहलाद की मूर्तियां तैयार की जाती है। इस दौरान पूजन में चावल, फूल, कपास और फूलों की माला आदि चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

भगवान हिरण्यकश्यप

होलिका दहन को लेकर पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को बहन होलिका के जरिए जिंदा जलाना की कोशिश की थी।

प्रहलाद की भक्ति की जीत

लेकिन प्रहलाद की भक्ति की जीत हुई और होलिका आग में जलकर भस्म हो गई। तभी से होलिका दहन की परंपरा लगातार चली आ रही है।

इसी तरह की और खबरों को पढ़ने के लिए विजिट करें jagran.com