स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मनुष्य द्वारा देखे गए सपने उसे भविष्य के बारे में कुछ-न-कुछ संकेत दे सकते हैं। आपने भी कई बार किसी ऊंची जगह से गिरने का सपना देखा होगा।
ऐसे सपने देखने के बाद मन में उत्सुकता बढ़ जाती है कि इस सपने के मतलब क्या होता है। आइए इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यदि कोई व्यक्ति सपने में फिसलकर गिर जाता है, तो स्वप्न शास्त्र में इसे बिल्कुल भी अच्छा सपना नहीं माना जाता।
इसका अर्थ हो सकता है कि आपका कोई करीबी दोस्त या फिर रिश्तेदार आपको धोखा दे सकता है। ऐसी स्थिति में आपको संभलकर रहने की जरूरत है।
कुछ लोगों को आसमान से गिरने का सपना भी दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र की दृष्टि से इस सपने को अशुभ माना गया है।
इस सपने का अर्थ हो सकता है कि आपके जीवन में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इस स्थिति में भी व्यक्ति को चौकन्ना हो जाना चाहिए।
अगर आप सोते समय पहाड़ से नीचे गिरने का सपना देखते हैं, तो ऐसा सपना व्यक्ति को भविष्य में आने वाले संकट का आभास कराता है।
कई लोग सपने में खुद को छत से गिरते हुए भी देखते हैं। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा सपना व्यक्ति को भविष्य में होने वाली पारिवारिक कलह के बारे में बताता है।
अगर आपको भी इनमें से कोई सपना आया है तो आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com