महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व है, इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तगण व्रत आदि का पालन करते हैं और शिव जी से आशीर्वाद की कामना करते हैं।
महाशिवरात्रि पर लोग दूर-दूर से प्रसिद्ध मंदिरों में जाते हैं, ऐसे में कुछ खास मंदिरों में बताएंगे जिनके दर्शन महाशिवरात्रि के दिन करना बहुत शुभ माना जाता है।
उज्जैन नगरी में महाकालेश्वर मंदिर का दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर दर्शन करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
यह मंदिर ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित है, यह मंदिर कलिंग शैली में बनाया गया है। यह बहुत प्राचीन मंदिर है जिसकी स्थापना राजवंश के राजाओं द्वारा की गई थी।
इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्तगण आते हैं, महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर के दर्शन मात्र से भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं।
भारत की प्राचीनतम नगरी काशी में स्थित विश्वनाथ मंदिर शिव जी का बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिवजी को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, यहां पर महाशिवरात्रि के दिन दर्शन करना बहुत शुभ होता है।
वहीं तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित इस मंदिर में दर्शन करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां पर भगवान शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर इन मंदिरों में दर्शन करना बहुत शुभ होता है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com