उत्तर प्रदेश का ताज महोत्सव कल्चरल फेस्टिवल है, इस साल इस महोत्सव का आयोजन 17 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
इस बार इस फेस्टिवल की थीम ‘संस्कृति और समृद्धि’ है। ताज महोत्सव में क्या कुछ खास रहने वाला है। इसकी चर्चा करेंगे।
इस मेले में बहुत सुंदर कपड़े मिलते हैं, यहां पर तरह-तरह के रंग-बिरंगे कपड़े खरीद सकते हैं। वहीं यहां पर गीत-संगीत का लुत्फ उठा सकते हैं।
इस महोत्सव में भारतीय सभ्यता व संस्कृति के विविध आयामों को देख सकते हैं। यहां पर देश भर के राज्यों से आई संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
ताज महोत्सव में आगरा की स्थानीय मिठाइयों का स्वाद ले सकते हैं और इसके अलावा अन्य जगहों की मिठाइयों का आनंद ले सकते हैं।
यहां पर फायर वर्क्स का आयोजन होता है, ताज महोत्सव में इसका आनंद लेना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही गीत-संगीत का कार्यक्रम भी होता रहता है।
यहां पर स्थानीय खिलौने और अन्य राज्यों के खिलौनों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही भारतीय रसोई के विविध व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।
इस महोत्सव में कवि सम्मेलन, नाट्य महोत्सव का आयोजन होता है, यहां पर लकड़ी और पत्थरों पर नक्काशी भी की गई है, इनकी भी खरीदारी कर सकते हैं।
ताज महोत्सव में इन चीजों का आनंद ले सकते हैं। लाइफस्टाइल और ट्रेवल से संबंधित ऐसी ही अन्य खबरों के लिेए पढ़ते रहें JAGRAN.cOM