चेहरे पर निखार लाने के लिए कैसे करें आइस फेशियल? जानें


By Farhan Khan10, Sep 2023 04:58 PMjagran.com

चेहरे पर निखार

अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए हम न जाने कितने ही नुस्खे आजमाते हैं। कितने ही तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

आइस फेशियल

लेकिन क्या आपको पता है कि आइस फेशियल के इस्तेमाल से बिना इतनी एनर्जी और पैसा खर्च किए भी आप अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

काफी प्रचलन

आज कल यह काफी प्रचलन में है। इसके कई फायदे हैं, जिस कारण कई अभिनेत्रियां और ब्यूटी इनफ्लुएंसर भी इसे अक्सर खुद पर आजमाते नजर आते हैं।

तरीका

चेहरे को बर्फ में कुछ समय के लिए डुबाना आइस फेशियल कहलाता है। एक बड़े बॉल में पानी में बर्फ डालकर उसमें अपना चेहरा डुबाते हैं।

केमिकल का इस्तेमाल नहीं

इसके बाद 20-30 सेकेंड बाद चेहरे को बाहर निकाल लिया जाता है। यह बेहद आसान होता है और इसमें कोई केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं होता।

फायदे

ऐसे में आइए जानते हैं कि आइस फेशियल के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

सूजन

अगर आप आइस फेशियल करते हैं तो इससे आंखों के पास की सूजन/ पफीनेस को कम कर फ्रेश दिखने में मदद करता है।

नेचुरल ग्लो

यह चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com