किडनी हमारे शरीर के अहम भागों में शामिल है। यह हमारे शरीर में मौजूद ब्लड को फिल्टर करके टॉक्सिन्स पदार्थों को बाहर निकाले का काम करती है। ऐसे में किडनी का ख्याल रखना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि किडनी को हेल्दी रखने के लिए व्यक्ति को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किडनी को हेल्दी रखने के लिए व्यक्ति को एक दिन में 3-4 लीटर पानी रोजाना पीना चाहिए। इससे आपकी किडनी शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है।
एक दिन में 3-4 लीटर पानी पीने के अलावा आपको रोजाना सुबह में सब्जियों का जूस पीना चाहिए। इससे किडनी को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। यह जूस पोषक तत्वों का भंडार होता है।
नट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई, विटामिन-बी, विटामिन-बी6, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। ये पोषक तत्व किडनी को हेल्दी रखते हैं।
किडनी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप क्विनोआ, ब्राउन राइस और साबुत गेहूं जैसे साबुन अनाज का सेवन कर सकते हैं। यह अनाज फाइबर का रिच सोर्स होता है।
सेब, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करने से आपकी किडनी लंबे समय तक सेहतमंद रह सकती है। इनमें कैल्शियम, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
हालांकि आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में ही खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com