आज हम आपको बताएंगे कि एक दिन में कितनी चीनी खानी चाहिए? ताकि आपको किसी भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम न हो।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हमें अपनी रोजाना की कैलोरी का 10% से ज्यादा हिस्सा चीनी से नहीं लेना चाहिए।
अच्छी सेहत के लिए यह सलाह दी जाती है कि हम चीनी का सेवन और कम करके इसे 5% तक सीमित रखें।
अगर आप रोजाना 2000 कैलोरी लेते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको 200 कैलोरी से ज्यादा चीनी नहीं लेनी चाहिए।
एक हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करने वाला व्यक्ति रोजाना लगभग 10 चम्मच चीनी ले सकता है।
डेस्क जॉब या फिर कम मेहनत का काम करने वाले लोगों को इसकी मात्रा 6 चम्मच से ज्यादा नहीं रखनी चाहिए।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको चीनी का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 36 ग्राम से ज्यादा चीनी नहीं लेनी चाहिए।
पुरुषों को 9 चम्मच से ज्यादा और महिलाओं को 6 चम्मच से ज्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए। इस बात का खासतौर से ख्याल रखें।
अपनी रोजाना के रूटीन में चीनी जरूरत के मुताबिक ही खानी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com