मनुष्य को अपनी उम्र के हिसाब से इतने घंटे सोना चाहिए


By Farhan Khan31, Oct 2024 08:00 AMjagran.com

उम्र के हिसाब से नींद लेना

मनुष्य को अपनी उम्र के हिसाब से नींद लेनी चाहिए। उम्र के हिसाब से नींद न लेने से आप बीमार पड़ सकते हैं।

उम्र के हिसाब से इतना सोएं

आज हम आपको बताएंगे कि मनुष्य को अपनी उम्र के हिसाब से इतने घंटे सोना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

0-3 महीने के बच्चे

0-3 महीने के बच्चों को 14-17 घंटे की नींद चाहिए होती है। 4-11 महीने के बच्चे को दिन में 12-15 घंटे की नींद की जरूरत होती है।

1 से 2 साल के बच्चे

1 से 2 साल के बच्चे को दिन में लगभग 11-14 घंटे की नींद लेनी चाहिए। 3 से 5 साल के बच्चे को दिन 10-13 घंटे सोना चाहिए।

6 से 13 साल के बच्चे

6 से 13 साल के बच्चे को दिन में 9-11 घंटे सोना चाहिए। 14 से 17 साल के बच्चों को प्रतिदिन लगभग 8-10 सोना चाहिए।

युवाओं को 7 से 9 घंटे की नींद

युवाओं को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। तो, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रतिदिन 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

टीनएज गर्ल्स की नींद

कई शोध यह बताते हैं कि टीनएज गर्ल्स को 8 से 10 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। इससे कम घंटे की नींद में आप बीमार हो सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com