प्रकाश का पर्व दिवाली हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
दिवाली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
दीपावली पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दीपावली के दिन कितने दीपक जलाने चाहिए।
धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 और घर के अंदर भी 13 दीप जलाने होते हैं। यह दीपक दक्षिण की ओर मुख करके लगाए जाते हैं।
धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी आती है, जिसे कई लोग छोटी दिवाली के नाम से जानते हैं। इस कई लोग 14 दीपक जलाते हैं।
दीवाली वाले दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दीप जलाए जाते हैं। इस दिन रात्रि को घर के प्रत्येक स्थान को स्वच्छ करके दीपक लगाने चाहिए।
इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश तथा द्रव्य, आभूषण आदि का पूजन करके 13 अथवा 26 दीपकों के बीच 1 तेल दीपक रखकर उसकी चारों बत्तियों को प्रज्जवलित करनी चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com