कितने सेहतमंद है आप? दांतों से जानें


By Farhan Khan13, Oct 2024 06:00 AMjagran.com

शरीर का अहम हिस्सा दांत

दांत न सिर्फ हमारी पर्सनालिटी निखारने का काम करते हैं, बल्कि सेहत से जुड़े कई राज भी बताते हैं।

दांतों से जानें अपनी सेहत

आज हम आपको दांतों के जरिए यह बताएंगे कि आप शरीर से कितने हेल्दी हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

दांत घिसना

अगर आपके दांत घिस गए हैं या टूट गए हैं, तो ऐसे में यह इस बात का संकेत हैं कि आप तनाव से गुजर रहे हैं।

अल्सर की समस्या

अगर आपको हमेशा दांतों , मसूड़ों और मुंह के अल्सर की समस्या रहती है, तो ऐसे में आपके लिवर में कैंसर हो सकता है।

दांत गिरने की समस्या

जिन लोगों को अक्सर मसूड़ों से खून आने या दांत गिरने की समस्या होती रहती है। उन्हें हमेशा दिल की बीमारियों का खतरा रहता है।

हार्ट अटैक

स्टडी के मुताबिक, इन लोगों को हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक तक आ सकता है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

मसूड़ों से खून आना

मसूड़ों की सेहत खराब होना, मसूड़ों से खून आना, दर्द होना या दांत गिरना जैसे संकेत बताते हैं कि वह व्यक्ति डिमेंशिया से पीड़ित हैं।

डिमेंशिया बीमारी

डिमेनशिया एक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति चीजों को भूलने लगता है। आमतौर पर यह बीमारी बुजुर्गों को ज्यादा होती है।

दांत से जुड़े इन संकेतों से आप अपनी सेहत का पता लगा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com