सोते समय मुंह से लार निकलना कैसा है? जानें


By Farhan Khan27, Feb 2024 10:05 PMjagran.com

लार आना

लार, जिसे मुंह से पानी आना भी कहा जाता है, ये हमारे पाचन क्रिया को सही रखने के लिए बहुत जरुरी होता है।

एंजाइम और अन्य केमिकल मौजूद

यह मुंह को स्वस्थ रखने और भोजन को पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें कई एंजाइम और अन्य केमिकल होते हैं जो भोजन को पचाने के लिए बहुत जरुरी होते हैं।

सोते समय मुंह से लार निकलना

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे। सोते समय मुंह से लार निकलना कैसा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पाचन में मदद

लार में एमाइलेज नामक एंजाइम होता है जो स्टार्च को तोड़ता है। यह भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है।

मुंह को स्वस्थ रखना

लार मुंह को साफ रखने और बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है। यह मुंह के अल्सर और अन्य संक्रमणों को रोकने में भी मदद करता है।

दांतों की रक्षा

लार दांतों को सड़ने से बचाने में मदद करता है। लार में मिनरल्स पाए जाते हैं जो दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।

बोलने में मदद

लार मुंह में एक तरह से लुब्रिकेंट के तौर पर काम करता है। लार हमें स्पष्ट रूप से बोलने में मदद करता है। यह जीभ और होंठ को चिकनाई देता है, जिससे उन्हें आसानी से चलने में मदद मिलती है।

ऐसे में अगर सोते समय आपके मुंह से लार निकले तो घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि इसके बहुत फायदे है।