कैलाश पर्वत धार्मिक मान्यताओं के अलावा इससे जुड़े गुप्त रहस्यों की वजह से भी जाना जाता है और कैलाश पर्वत, माउंट एवरेस्ट से छोटा माना जाता है।
आज हम आपको कैलाश पर्वत से जुड़े कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आइए इन रहस्यों के बारे में जानें।
कैलाश पर्वत की चोटी पर आज तक कोई नहीं चढ़ पाया। 1926 में ब्रिटिश और 2001 में जापानी टीम ने कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सकी।
कैलाश पर्वत की चोटी पर आज तक न चढ़ने के पीछे मौसम की चुनौतियों के अलावा अदृश्य शक्ति होना जैसे कारण हो सकते हैं। यहां एक बिंदु के बाद कोई आगे नहीं जा सकता।
कैलाश पर्वत का आकार एक पिरामिड जैसा है, जिसकी चारों दिशाओं में सिमेट्रिक फेसेज हैं, जो नेचर एक शानदार नमूना है। इसके जैसा दूसरा नहीं मिल सकता।
कैलाश पर्वत का यह आकार नेचुरल इरोजन और ग्लेशियर की वजह से बना है। वहीं, कुछ का मानना है कि यह कैलाश मिस्र के पिरामिडों और स्टोनहेंज जैसी संरचनाओं से जुड़ा हुआ है।
कैलाश के दक्षिणी हिस्से में एक बहुत बड़ी चिकनी दीवार है, जो धूप में शीशे की तरह चमकती है। हिमालय की शृंखला में इतनी चिकनी दीवार और कहीं नहीं है।
कैलाश के पास मानसरोवर और राक्षस ताल झील मौजूद है। मानसरोवर झील का पानी बेहद मीठा होता है। वहीं, राक्षस ताल झील का पानी खारा है। यह पानी पीने लायक नहीं है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com