टीवी इंडस्ट्री की 'मां-बेटी' के खूबसूरत मेकअप लुक्स


By Akshara Verma24, Jun 2025 09:00 PMjagran.com

मां-बेटी के मेकअप लुक्स

टी.वी इंडस्ट्री की फेमस हसीनाएं मां-बेटी Palak Tiwari और Shweta Tiwari अपनी एक्टिंग और मेकअप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आप पार्टी से लेकर नॉर्मल मेकअप लुक्स के लिए स्टोरी में दिखाए गए मेकअप से आइडिया ले सकती हैं।

बोल्ड आई मेकअप लुक

पार्टी में लड़कियां आउटफिट की चमक को दोगुना करने के लिए एक्ट्रेस के शिमरी आई मेकअप को ट्राई कर सकती हैं। यह आपको अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक देगा।

सॉफ्ट ग्लैम लुक

लड़कियां ग्लैमरस लुक लेने के लिए पलक की तरह चेहरे पर लाइट आईशैडो, लिपस्टिक और हाइलाइटर का उपयोग कर सकती हैं। यह लड़कियों का पसंदीदा मेकअप स्टाइल भी होता है।

ग्लॉसी मेकअप

अगर आप पार्टी या ऑफिस में डार्क और सटल मेकअप करना पसंद करती हैं, तो Shweta जैसा मेकअप ट्राई कर सकती हैं। यह आपको गॉर्जियस के साथ क्लासी लुक देगा।

एलिगेंट लाइनर

लाइनर मेकअप का एक ऐसा पार्ट होता है, जिसे हर आउटफिट के साथ अलग-अलग तरीके से लगाया जा सकता है। Palak की आंखों को लाइनर ने काफी बोल्ड लुक दिया है।

न्यूड मेकअप लुक

न्यूड मेकअप ऑफिस और शादी दोनों जगहों के लिए बेस्ट मेकअप है। यह मेकअप पर्सनैलिटी के साथ-साथ लुक को भी बेहद हाइलाइट करती है।

ग्लिटरी न्यूड मेकअप

यंग गर्ल्स शादी के फंक्शन में ग्लैमरस लुक कैरी करने के लिए अपने चेहरे पर ग्लिटरी न्यूड मेकअप को लगा सकती हैं। साथ ही, ग्लिटरी स्मोकी आईज लुक में चार चांद लगा देगी।

सॉफ्ट आईशैडो और मस्कारा लुक

पार्टी में आप डार्क मेकअप के साथ आंखों को डिसेंट और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए एक्ट्रेस के मेकअप को ट्राई कर सकती हैं। यह सॉफ्ट और क्लासी दिखने वाला आईशैडो पार्टी के लिए परफेक्ट है।

इन मेकअप को ट्राई करके आप अपने लुक को क्लासी और बोल्ड लुक दे सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@shweta.tiwari, palaktiwarii)