हिमाचल में एक ऐसा मंदिर है, जहां पर प्रेमी जोड़ो का स्वागत किया जाता है। आइए जानते हैं कि ये कौन-सा मंदिर है।
शंगचूल महादेव मंदिर हिमाचल के कुल्लू में स्थित शंगचूल मंदिर में प्रेमी जोड़ों को आश्रय दिया जाता है। इस मंदिर में हजारों लोग पूजा करने के लिए आते हैं।
ऐसे प्रेमी जो घर से भागकर शादी करने की इच्छा रखते हैं, उनका इस मंदिर में स्वागत किया जाता है।
इस मंदिर आने के लिए पुलिस भी नहीं रोकती है। इसके परिसर में पुलिस के आने की मनाही है।
इस मंदिर परिसर में सिगरेट और शराब जैसे नशीले पदार्थों के सेवन पर रोक है। यहां पर कोई झगड़ा नहीं कर सकता है।
जब तक प्रेमी जोड़ो की समस्या का हल नहीं हो जाता है तब तक उन्हें कोई नहीं निकाल सकता है। मंदिर के पुजारी उनकी सुरक्षा का इंतजाम करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि कौरवों की डर से पांडवों ने शंंगचूल महादेव की शरण में आकर छिपे थे।
ऐसा कहा जाता है कि पांडवों की सुरक्षा के लिए शिव जी प्रकट हो गए। उन्होंने कहा कि मेरी शरण में आए लोगों को कुछ नहीं हो सकता।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ