सावन का पावन महीना चल रहा है। इस महीने में भक्त भगवान भोलेनाथ की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं।
इस महीने में भक्त शिव जी के दर्शन के लिए दूर-दूर मंदिरों में जाते हैं। भगवान शिव के मंदिर विदेशों में भी हैं।
शिव जी के बहुत से प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ मंदिरों के बारे में बात करेंगे जहां पर आप सावन के महीने में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
यह मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित है। यह भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां की भस्म आरती बहुत प्रसिद्ध है।
यह भी भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सर्दियों के समय यहां बर्फ गिरती है। भगवान के दर्शन हेतु यहां लोग दूर-दूर से आते हैं।
काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। यहां स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है।
यह मंदिर नासिक में गोदावरी के तट पर स्थित है। इसका निर्माण काले पत्थरों से हुआ है। शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक यह भी है।
यह तमिलनाडु में स्थित है। कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर है। सावन के महीने में लोग भगवान के दर्शन हेतु दूर-दूर से आते हैं।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें jagran.com