हर साल जून के महीने में प्राइड मंथ मनाया जाता है। इस महीने को खासतौर से LGBTQ+ समुदाय के लोग मनाते हैं।
इस मौके पर समुदाय के लोग अपने अस्तित्व को समाज में बराबरी का हिस्सा दिलाने के लिए रेंबो फ्लैग के साथ परेड निकालते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर LGBTQ होता क्या है और इसके शब्द की शुरुआत कैसे हुई?
एक ऐसी महिला जो शारीरिक, भावनात्मक या रोमांटिक रूप से अन्य महिलाओं के प्रति आकर्षित होती है।
एक ऐसा पुरुष जो शारीरिक, भावनात्मक या रोमांटिक रूप से लड़कों या पुरुषों के प्रति आकर्षित होता है।
इसमें स्त्री या पुरुष जो शारीरिक, भावनात्मक या रोमांटिक रूप से पुरुष या महिला दोनों की तरफ ही आकर्षित होता है।
एक ऐसा जिनका व्यवहार उनके जन्म के समय के लिंग के विपरित होता है। वहीं क्विअर, ऐसे लोग जो यह तय नहीं कर पाते कि उनके अंदर महिलाओं के गुण हैं या फिर पुरुषों के गुण है।
ऐसे लोग जिनके जन्म के समय उनके निजी अंगों से यह साफ नहीं हो पाता कि वह पुरुष है या महिला। हालांकि, बाद में बड़े होने पर उस इंसान को समझ आता है कि वह कैसा महसूस करता है।
ऐसे लोग जिन्हें शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। वह शारीरिक संबंधों की जगह भावनात्मक रिलेशन ही चाहते हैं।