विटामिन-सी से भरपूर हैं ये फल, गर्मियों में रखेंगे हाइड्रेटेड


By Farhan Khan23, Jun 2023 03:30 PMjagran.com

ताजे फल

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रखने के लिए खूब सारे ताजे फल खाने चाहिए।

विटामिन सी से भरपूर फल  

जानकार भी गर्मियों में फिट रहने के लिए रोजाना विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

ये फल

आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो विटामिन सी से भरपूर हैं और आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करेंगे।

आम

एंटीऑक्सिडेंट, बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी से भरपूर है, जो प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने आपकी मदद करेगा। हरे आम में लाल या पीले आम की तुलना में अधिक विटामिन सी होता है।

अनानास

इस फल में मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो कि शक्तिशाली खनिज और विटामिन सी से भरपूर है।

अमरूद

ये फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं और प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कैंसर के खतरे को कम करने के लिए भी जाना जाता है।

कीवी

विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ई का एक शक्तिशाली स्रोत है। इसे खाने से हेल्दी ब्लड प्रेशर बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट डिजीज और हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

पपीता

अपने फाइबर गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है, जो शरीर में विटामिन और फाइबर पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।