साउथ सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस कृति शेट्टी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कृति शेट्टी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।
कृति शेट्टी का फैशन सेंस भी काफी ज्यादा शानदार है। आज हम आपको उनके साड़ी और ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
अगर आपकी पर्सनालिटी स्लिम है और अपने लुक्स को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप कृति शेट्टी की तरह ही साड़ी-ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं।
कृति शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट साड़ी लुक शेयर किया है, जो काफी ज्यादा शानदार लग रहा है।
अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप कृति शेट्टी की तरह ही सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। सिल्क साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ब्रॉड स्ट्रैप ब्लाउज पेयर किया है।
पिंक कलर की इस प्लेन टिश्यू साड़ी में कृति शेट्टी का लुक शानदार लग रहा है। पिंक साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है।
अगर आप अपने लुक को थोड़ा रेट्रो बनाना चाहती हैं तो आप कृति शेट्टी की तरह ही कॉलर एंड पफ स्लीव्स ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं।
अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए आप कृति शेट्टी की तरह ही हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ Image Source: Kirthi Shetty Instagram