हल्दी सेरेमनी में दिखेंगी बस आप, ट्राई करें ये ट्रेंडी येलो लहंगे


By Shradha Upadhyay20, Oct 2024 11:30 AMjagran.com

येलो लहंगे फॉर हल्दी सेरेमनी

शादी का सीजन कुछ महीनों में शुरू होने जा रहा है। वही शादी में कई तरह के फंक्शन होते हैं। जिनमें से एक हल्दी सेरेमनी भी होती है। जहां आप हसीनाओं के जैसे खूबसूरत येलो लहंगे पहन सकती हैं।

फिश कट लहंगा

यंग गर्ल्स हल्दी फंक्शन में अनन्या पांडे के जैसा फिश कट लहंगा हाल्टर नेक चोली आपको बेहद गॉर्जियस लुक देगा। इस लहंगे के संग आप लो बन जूड़ा कंट्रास्ट ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।

सितारों वर्क वाला लहंगा

आप हल्दी सेरेमनी में कुछ इस तरह का हैवी सितारों वर्क वाला लहंगा वी नेक चोली विद डबल शेड दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।

मिरर वर्क लहंगा

आप इशिता दत्ता की तरह कॉटन सिल्क मिरर वर्क वाला लहंगा भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप डीप नेक स्लीवलेस चोली पहन कर प्रिटी दिख सकती हैं।

चुंदरी प्रिंट लहंगा

हल्दी सेरेमनी पर आप करिश्मा तन्ना के जैसा चुंदरी प्रिंट लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

सिल्क लहंगा

आप हंसिका मोटवानी के जैसा प्लेन गोल्डन सिल्क लहंगा गोल्डन चोली लुक को कॉपी कर सकती हैं। ये आपको एकदम ट्रेडिशनल लुक देगा।

प्रिंटेड जरी वर्क लहंगा

रॉयल दिखने के लिए आप तारा सुतारिया की तरह सेल्फ प्रिंट जरी वर्क लहंगा बिकिनी कट चोली से खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।

गोटा वर्क लहंगा

दिव्या खोसला का येलो गोटा वर्क लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके संग स्ट्रैपी रेड फ्लावर चोली काफी ब्यूटीफुल लुक दे रही है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram