किडनी के मरीजों को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इन लोगों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
दूध, पनीर, चीज और बटर जैसी चीजों में सैचुरेटेड फैट से भरे होते हैं। किडनी के मरीजों के लिए इनका अत्यधिक सेवन खतरनाक हो सकता है।
पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम बहुत अधिक होता है। किडनी इसे सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
आलू, मैदा, ब्रेड और पास्ता किडनी पर ज्यादा लोड डालते हैं। खासकर अगर ब्लड शुगर हाई है तो ये और भी हानिकारक हो सकते हैं।
मीठे में शुगर और फास्फोरस ज्यादा होता है। किडनी की समस्या वाले लोग इसे सीमित मात्रा में ही लें, वरना ब्लड शुगर और किडनी पर दबाव बढ़ सकता है।
कोल्ड ड्रिंक और मीठी एनर्जी ड्रिंक में शुगर और फॉस्फोरस अधिक होता है। ये किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं और वजन भी बढ़ा सकते हैं।
प्रिजर्वेटिव्स और अधिक सोडियम के कारण ये फूड्स किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। इससे किडनी की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है।
पालक, कद्दू, टमाटर जैसी पोटेशियम युक्त सब्जियां किडनी पर स्ट्रेस डाल सकती हैं। अगर डॉक्टर ने पोटेशियम नियंत्रित डाइट की सलाह दी है तो इनका सेवन सीमित रखें।
किडनी के मरीजों को हमेशा डाइट चार्ट डॉक्टर की सलाह से ही फॉलो करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva