महिलाएं और नई-नवेली दुल्हन तीज पर खूबसूरत लुक लगने के लिए बॉलिवूड एक्ट्रेस Kiara Advani से स्टाइलिश और मॉडर्न लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए नजर डालते हैं लुक्स पर।
एक्ट्रेस इस ऑफ व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही, कोर्सेट ब्लाउज लुक में चार-चांद लगा रहा है। तीज पर स्टनिंग लुक लेने के लिए आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
महिलाएं खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए एक्ट्रेस की इस साड़ी को बोल्ड मेकअप के साथ स्टाइल करें। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।
तीज पर मॉडर्न लुक कैरी करने के लिए आप इस लुक को मैसी बन या कर्ली हेर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही, डार्क न्यूड मेकअप आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगा।
नई- नवेली दुल्हन तीज पर इस डिजाइनर साड़ी को पहनकर रॉयल लुक ले सकती हैं। साथ ही, पति को लट्टू करने के लिए आप इसे बोल्ड मेकअप ट्राई करें।
महिलाएं के लिए एक्ट्रेस की यह व्हाइट साड़ी एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे टाइट बन और डार्क मेकअप के साथ पहन सकती हैं।
इस पिंक साड़ी में बेहद कमाल की लग रही हैं। तीज पर ससुराल वालो को इम्प्रेस करने के लिए आप इस लुक को कॉपी करें।
आजकल वेलवेट साड़ी का फैशन काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। महिलाएं डिजाइनर ब्लाउज के साथ इस वेलवेट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
तीज पर खूबसूरत और स्टाइलिश लुक कैरी करने के लिए एक्ट्रेस के आउटफिट्स को ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@kiaraaliaadvani)