Khushi Kapoor के ये साड़ी-लहंगा पहनें, वेडिंग फंक्शन में दिखेंगी हुस्न की मल्लिक


By Priyam Kumari06, Jan 2025 01:40 PMjagran.com

स्टार किड Khushi Kapoor

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर बवाल मचाती रहती हैं। आज वह खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Khushi Kapoor का साड़ी-लहंगे कलेक्शन

खुशी कपूर इंडियन आउटफिट में कातिलाना लगती हैं। आज हम आपको उनके कुछ साड़ी और लहंगे का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने किसी खास की वेडिंग फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

सिक्विन वर्क लहंगा

खुशी कपूर पिस्ता ग्रीन कलर के सिक्विन वर्क लहंगे में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने ऑफ शोल्डर चोली स्टाइल किया है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। आप भी इस लुक को अपनी दोस्ती की शादी में रिक्रिएट कर सकती हैं।

शिमरी साड़ी

पिंक कलर की शिमरी साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज में एक्ट्रेस गजब ढा रही हैं। उनका ये लुक हर खास मौके के लिए बेस्ट है। आप भी अपने वॉडरोब में ऐसी साड़ी का शामिल कर लें।

प्रिंटेड लहंगा

अगर आप लाइट वेट लहंगा सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के व्हाइट और ब्लू कलर के प्रिंटेड लहंगे से आइडिया ले सकती हैं। इस तरह के लहंगे क्लासी और स्टाइलिश लुक देते हैं।

कशीदा वर्क साड़ी

अगर आप भाई की शादी में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो खुशी के इस लुक को कॉपी करना न भूलें। एक्ट्रेस हैंडमेड कशीदा वर्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

हैवी वर्क लहंगा

अगर आप किसी खास फंक्शन के लिए लहंगा ढूंढ रही हैं, तो डीवा का ये हैवी वर्क लहंगा चुन सकती हैं। इस तरह के लहंगे आपको महफिल की जान बना देंगी।

बॉर्डर साड़ी

एक्ट्रेस पर्पल कलर की गोल्डन बॉर्डर साड़ी में शानदार नजर आ रही हैं। इस तरह की साड़ी काफी लाइट वेट होती है, जिसे आप कैरी करके अट्रैक्टिव लग सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@khushikapoor)