ऑफिस गर्ल्स ट्राई करें Khushi Kapoor के न्यूड लिपस्टिक शेड्स


By Shradha Upadhyay03, Jun 2024 11:00 PMjagran.com

स्टार किड खुशी कपूर

खुशी कपूर बॉलीवुड की स्टार किड हैं। जो कि 'द आर्चीज' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। डीवा एक्टिंग से ज्यादा ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं।

खुशी कपूर लिपस्टिक शेड्स

आज हम आपको खुशी कपूर के न्यूड लिपस्टिक शेड्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप यंग गर्ल्स ऑफिस में लगा कर खुद को प्रिटी लुक दे सकती हैं।

शाइनी ब्रिक रेड

ऑफिस में आप अपनी किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ एक्ट्रेस के जैसा ब्रिक शाइनी रेड लिपस्टिक शेड ट्राई कर सकती हैं।

न्यूड पीच शेड

आजकल इस तरह का पीच न्यूड लिपस्टिक शेड काफी ट्रेंड में हैं। इसे आप इंडियन या वेस्टर्न किसी के भी साथ ट्राई कर सकती हैं।

कैरेमल न्यूड शेड

समर में ऑफिस के लिए कैरेमल न्यूड शेड लिपस्टिक भी काफी क्लासी लुक देती हैं। न्यूड शेड में ये शेड काफी ट्रेंड में रहता है।

न्यूड पिंक

न्यूड पिंक शेड भी ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट रहते हैं। एथनिक ऑउटफिट पर आप इन्हें जरूर ट्राई करें।

न्यूड रेड

ऑफिस में खुद को बोल्ड लुक देना है तो खुशी कपूर की तरह न्यूड रेड शेड भी अप्लाई कर सकती हैं। ये आपको फैबुलस लुक देते हैं।

सेंड न्यूड शेड

इस तरह के सेंड न्यूड लिपस्टिक शेड भी लड़कियां काफी पसंद करती हैं। फेयर स्किन टोन पर ये खूब खिलते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ