बढ़ता वजन लोगों के बीच एक बड़ी समस्या बन चुका है। वजन कम करने के लिए लोग बहुत उपाय करते हैं।
लोग डाइट में बदलाव करते हैं, सलाद, फल आदि को डाइट में शामिल करते हैं। एक्सरसाइज का भी सहारा लेते हैं।
वजन कम करने के लिए खिचड़ी भी खाई जा सकती है। ऐसी ही खिचड़ी के बारे में बताएंगे, जो वजन कम करने में सहायक होती हैं।
इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिस वजह से बार-बार खाने से बचते हैं। इसके अलावा इनमें मौजूद पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
वजन कम करने के लिए ये खिचड़ी बेस्ट है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
ओट्स में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, वजन कम करने के लिए इसका इस्तेमाल बढ़िया विकल्प है।
मसूर की दाल में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। मसूर दाल में कैलोरी कम होती है, जो वजन कम करने में सहायता करती है।
इन खिचड़ी को डाइट में शामिल कर वजन कम किया जा सकता है। इसके साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com