हींग से इन समस्याओं से मिलता है जल्द छुटकारा


By Ashish Mishra24, Sep 2023 02:00 PMjagran.com

हींग

अक्सर रसोई में हींग देखने को मिल जाती है। इसके इस्तेमाल से पेट की समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके अलावा हींग और भी बीमारियों में फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि इसे किन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

पेट की समस्या

हींग में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह पेट से जुड़ी तमाम समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

एसिडिटी की समस्या

हींग पेट के अस्तर को कम करता है। यह शरीर को एसिडिटी की समस्या से बचाता है। इसके अलावा यह पाचन एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है।

अपच से राहत

अपच की समस्या को दूर करने के लिए हींग का सेवन किया जा सकता है। यह पाचन क्रिया को तेज करके डाइजेशन को बेहतर करता है।

गैस की समस्या

पेट में गैस की समस्या होने पर हींग का सेवन कर सकते हैं। यह पेट के पीएच को सही करता है। इसके अलावा यह एसिडिक बाइल जूस को भी कम करता है।

पेट दर्द

पेट में दर्द होने पर हींग को भून लें। इसके बाद पीसकर इसका सेवन करने से दर्द से राहत मिलती है।

कब्ज से छुटकारा

अगर आप कब्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं तो हींग आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। इसके सेवन से शरीर को राहत मिलता है।

हींग की मात्रा

हींग का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। इसे अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ