खरमास में करें ये 5 उपाय, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा


By Amrendra Kumar Yadav04, Dec 2023 10:00 PMjagran.com

खरमास माना जाता है अशुभ

खरमास महीना अशुभ माना जाता है, इस महीने में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसे मलमास के नाम से भी जाना जाता है।

खरमास की शुरुआत

इस साल खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है और 15 जनवरी तक यह रहेगा। इस महीने में कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व

भले ही इस महीने में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते लेकिन धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए।

मां तुलसी की करें पूजा

इसके साथ ही इस महीने में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। खरमास के दौरान माता तुलसी की पूजा करें।

जलाएं घी का दिया

आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो तुलसी के समक्ष रोजाना घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

एकादशी, रविवार और मंगलवार के दिन न छुएं तुलसी का पौधा

एकादशी, रविवार और मंगलवार के दिन तुलसी का पौधा न छुएं, इससे माता तुलसी नाराज होती हैं।

तुलसी मंगलाष्टक का करें जाप

तुलसी की पूजा करते समय तुलसी मंगलाष्टक का जाप जरूर करें। ॐ श्री मत्पंकजविष्टरो हरिहरौ, वायुमर्हेन्द्रोऽनलः चन्द्रो भास्कर वित्तपाल वरुण, प्रताधिपादिग्रहाः प्रद्यम्नो नलकूबरौ सुरगजः, चिन्तामणिः कौस्तुभः शक्तिधरश्च लांगलधरः, कुवर्न्तु वो मंगलम्

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com