अक्सर घरों में पूजा के लिए अलग स्थान होता है। आइए जानते हैं पूजा घर में किस रंग की चीजें रखना अच्छा माना जाता है?
घर में कोई काम करने से पहले वास्तु का विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा न करने से वास्तु दोष होने का खतरा बढ़ जाता है।
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पूजा घर में अच्छे रंग वाली चीजों को रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
ज्योतिष के अनुसार, पूजा-पाठ में लाल रंग को सबसे अच्छा माना जाता है। पूजा घर में लाल रंग की चीजों को रखने से आर्थिक लाभ होता है।
यह रंग भी बेहद शुभ माना जाता है। मांगलिक कार्यों में इस रंग का उपयोग ज्यादा होता है। इसे मंदिर में रखने से बृहस्पति की कृपा बनी रहती है।
पूजा-पाठ में सफेद रंग की चीजों का विशेष महत्व होता है। यह राहु को शांत करने में मदद करता है और स्वास्थ्य को भी बेहतर रखता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर को घर के ईशान कोण यानी पूर्व और उत्तर के बीच में बनवाना चाहिए। इसके अलावा पूजा स्थल के नीचे पत्थर का स्लैब नहीं लगवाना चाहिए।
अगर आप पूजा घर में पत्थर का स्लैब लगवाते हैं तो कर्ज की समस्या का सामना कर सकते हैं। इसके स्थान पर लकड़ी का स्लैब रख सकते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ