सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कई काम करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि खरमास में कौन से उपाय करने से धन की समस्या दूर होती है?
पंचांग के अनुसार, खरमास का समापन 14 जनवरी 2025 यानी मकर संक्रांति के दिन होगा। सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करने से 15 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हुई थी।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे खरमास में करना बेहद शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
खरमास में सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने लगती है।
अगर आप वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो खरमास में गरुवार या शुक्रवार के दिन मिट्टी का दीपक जलाएं। इससे सारी बाधाएं दूर होने लगती हैं।
खरमास में तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
खरमास में सूर्य देव की पूजा करते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को खरमास में इन उपायों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
खरमास में किए जाने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ