इस मास में कई काम ऐसे होते हैं, जिसे करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि मांगलिक कार्यों की शुरुआत कब से होगी?
इस साल खरमास की शुरुआत 14 मार्च से हुई। इसका समापन 13 अप्रैल 2024 को होगा। इस बीच कई काम करने की मनाही होती है।
खरमास खत्म होने के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे। 13 अप्रैल के बाद शादी-विवाह और गृह प्रवेश जैसे कार्य होने लगेंगे।
अप्रैल महीने में शादी के लिए 18 से 26 तक एवं 28 तारीख को शुभ मुहूर्त है। शुभ मुहूर्त में शादी करने से वैवाहिक जीवन मधुर रहता है।
खरमास महीन में सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।
इस दौरान गृह प्रवेश, विवाह, जनेऊ संस्कार और वाहन की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में अशुभ प्रभाव पड़ता है।
खरमास में मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इस दौरान ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा’ मंत्र का जाप करने से मनोकामना पूरी होती है।
खरमास में तामसिक चीजों को खाने से बचना चाहिए। इस दौरान मांस और अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए।
साल-भर पड़ने वाली विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ